कम्प्यूकॉम कॉलेज में राजस्थान फिल्म फेस्टिवल 2025 के ऑडिशन का हुआ आयोजन
(Jaipur, Jaipur) सीतापुरा स्थित कम्प्यूकॉम कॉलेज में 'जयपुर फिल्म फेस्टिवल' की ओर से शानदार कल्चरल कार्यक्रम और ऑडिशन राउंड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।

छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं—किसी ने अपनी अभिनय कला दिखाई, तो किसी ने अपने डांस और सिंगिंग से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना और उन्हें फिल्म व कला जगत से जोड़ना था। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें अपने हुनर को निखारने का भी मौका देते हैं।

कम्प्यूकॉम कॉलेज प्रबंधन ने इस आयोजन के लिए RFF टीम का धन्यवाद किया और छात्रों को आगे भी ऐसे प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।