जयपुर के कम्प्यूकॉम कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन डे का आयोजन
(Jaipur, Jaipur) जयपुर के सीतापुरा स्थित कम्प्यूकॉम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में, नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया गया।

हर साल की तरह इस बार भी संस्थान ने बड़ी गर्मजोशी और उल्लास के साथ फ्रेशर्स का स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसरों और अतिथियों ने नए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नवाचार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं कम्प्यूकॉम ग्रुप के एम.डी एस.के सुराणा ने भी सभी विद्यार्थियों को सफल होने के गुर सिखाये।

2 सितम्बर 2025 को आयोजित इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान की संस्कृति, सुविधाओं और अवसरों से परिचित कराना रहा।

अंत में संस्थान परिवार ने नए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।