कार्यक्रम के दौरान नारायण विहार, पत्रकार कॉलोनी और खोरा बीसल में 3 नए पुलिस थानों का उद्घाटन किया गया। इन थानों के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी मौजूद रहे। वहीं, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और सांसद घनश्याम तिवारी ने भी समारोह में भाग लिया।
सरकार का कहना है कि लगातार हो रहे विकास कार्यों और नई सौगातों से जयपुरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पुलिस व्यवस्था भी और अधिक प्रभावी होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।