इस बीच, आंध्र प्रदेश में लॉजिस्टिक्स सिस्टम को स्मार्ट और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राज्य सरकार, राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम और लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल से यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (ULIP) के माध्यम से एक एकीकृत डिजिटल नेटवर्क तैयार होगा, जो सरकारी और निजी हितधारकों को रियल-टाइम लॉजिस्टिक्स डेटा उपलब्ध कराएगा। इससे विभागों के बीच तालमेल बढ़ेगा, फैसले तेज होंगे और पूरे लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कार्यक्षमता में स्पष्ट सुधार आएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।