Crypto ED Action: सरकार सख्त — 4190 करोड़ की संपत्ति जब्त, 29 गिरफ्तार, एक आरोपी भगोड़ा घोषित
(India) भारत में क्रिप्टो धोखाधड़ी पर सरकार अब पूरी तरह कड़क रुख अपनाए हुए है। सोमवार को लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्रिप्टो से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांचों में 4,189.89 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की है।
इसी दौरान 29 आरोपियों को गिरफ्तार, 22 आरोप पत्र दाखिल किए गए और एक आरोपी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया।
यह आंकड़े दिखाते हैं कि सरकार वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) के दुरुपयोग को रोकने के लिए बेहद गंभीर है, खासकर तब जब क्रिप्टो संपत्तियों को हाल ही में पीएमएलए (PMLA) के दायरे में शामिल किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।