प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल बागड़े, और केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल सहित कई दिग्गज मौजूद रहे
(Jaipur, Jaipur) प्रवासी राजस्थानी दिवस राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम है, जो दुनिया भर में फैले अनिवासी राजस्थानी (Non-Resident Rajasthanis } समुदाय के लिए समर्पित है जो हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है। यह ठीक उसी तरह है जैसे केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन यह विशेष रूप से राजस्थान मूल के उन लोगों पर केंद्रित होता है जो राज्य से बाहर रहते हैं। वही राजस्थान के सीतापुरा स्थित जेईसीसी (JECC) में पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का भव्य शुभारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से 5,000 से अधिक अनिवासी राजस्थानी और उद्योग जगत के शीर्ष दिग्गज जुटे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहे इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ₹1 लाख करोड़ के नए निवेश प्रस्तावों (MoUs) की ग्राउंडब्रेकिंग रही। इन निवेशों से राज्य में ऊर्जा, पर्यटन, शिक्षा, खनन, और उद्योग सहित आठ प्रमुख सेक्टरों को नई गति मिलेगी।

वही इस कार्येक्रम में प्रमुख उपस्थितियाँ रही जिनमे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और जयंत चौधरी जैसे केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहे, जो राजस्थान में केंद्र-राज्य सहयोग को दर्शाता है। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल, और टाटा पावर के सीईओ प्रवीर सिन्हा ने मंच से प्रवासी समुदाय को संबोधित किया और राज्य के विकास के विज़न की सराहना की।

प्रगति पथ प्रदर्शनी के द्वारा राजस्थान की विकास यात्रा और भविष्य के रोडमैप को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनिवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया गया।राज्य में निवेश को सरल बनाने के उद्देश्य से प्रवासी राजस्थानी नीति सहित 10 से अधिक नई नीतियों को लॉन्च किया गया | दिन भर ओपन हाउस सत्रों और विभिन्न सेक्टर-आधारित चर्चाओं के बाद, कार्यक्रम का समापन घूमर और कालबेलिया जैसे पारंपरिक नृत्यों की भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।