रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीट्रिज टॉफेनबैक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। उधर, फिल्म के टीजर को लेकर कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और सेंसर बोर्ड से भी कार्रवाई की मांग की गई है। टीजर में दिखाए गए शुरुआती सीन में बीट्रिज की मौजूदगी के कारण वह अचानक इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं, जिन्होंने खुद पुष्टि की थी कि टीजर में नजर आने वाली एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ‘धुरंधर 2’ से होगी। फिलहाल, विवाद और एक्ट्रेस की सोशल मीडिया से अचानक दूरी ने फिल्म को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।