‘बाल तन्हाजी’ उसी ऐतिहासिक दुनिया पर आधारित होगी, लेकिन इसमें उन पहलुओं को दिखाया जाएगा जिन्हें पहले नहीं छुआ गया था। यह फिल्म खासतौर पर उस नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए तैयार की जा रही है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म और नए फॉर्मेट में कंटेंट देखना पसंद करते हैं। एआई तकनीक की मदद से कहानी को एक बिल्कुल नए विज़ुअल अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।
इस मौके पर अजय देवगन ने कहा कि लेंस वॉल्ट स्टूडियो की शुरुआत ही भविष्य के लिए तैयार कंटेंट बनाने के उद्देश्य से की गई थी। ‘बाल तन्हाजी’ इसी दिशा में पहला कदम है। गौरतलब है कि 2020 में रिलीज हुई ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की वीरता पर आधारित थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।