साल के दूसरे दिन शेयर बाजारों में तेजी दिखाई दे रही है। निफ्टी फिलहाल 3 हफ्ते के सर्वोच्च स्तर पर देखा जा रहा है। बैंकिंग, रीयल्टी और कैपिट्ल गुड्स स्टॉक्स में तेजी है। 10 बजकर 40 मिनट पर यह 40.40 अंकों की बढ़त के साथ 6342.05 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स इस समय 161 अंक चढ़कर 21301 पर चल रहा है। नए साल के पहले दिन सुस्त रहे घरेलू शेयर बाजारों ने आज सपाट शुरुआत तो की लेकिन यह जल्द ही तेजी पर आ गए। 9 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स ने 146 अंकों का उछाल दिखाया और यह 21,286 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी में 63300 से ऊपर कारोबार हो रहा है। बैंकिंग स्टॉक्स में रैली देखी जा रही है और अलाहाबाद बैंक का स्टॉक 3.42 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करता देखा जा रहा है। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 10 अंक चढ़कर 21150 पर खुला। जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2 अंक चढ़कर 6303 पर खुला। रीयल्टी, ऑयल ऐंड गैस और कैपिटल गुड्स के स्टॉक्स तेजी पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।