दिल्ली में सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़ी, 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव
(DELHI, India) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में मंगलवार को फिर तेजी देखने को मिली। सोना 2,000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। खुदरा व्यापारियों और स्टॉक रखने वालों की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते लगातार दूसरे दिन सोने के दाम बढ़े।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो मंगलवार को 2,000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। ये कीमत सभी करों सहित है।

चांदी भी हुई महंगी

अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक, चांदी की कीमत में भी 730 रुपये की बढ़ोतरी हुई। चांदी अब 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

इससे पहले लगातार दो सत्रों तक चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के दाम गिरे

हालांकि, वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत गिरकर 4,394.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

वहीं, चांदी की कीमत भी एक प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा गिरकर 65.08 डॉलर प्रति औंस रही।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।