गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
10 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 0.18 फीसदी यानी 37 अंक गिरकर 20814 पर आ गया। जबकि निफ्टी 17 अंक की गिरावट के साथ 6194 पर ट्रेड करता देखा गया। इस समय फ्यूचर रीटेल और टीवी18 ब्रॉडकास्ट का स्टॉक तेजी पर है। जबकि, हिन्दुस्तान जिंक का स्टॉक तेज गिरावट पर है। एशियाई बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतो के चलते घरेलू शेयर बाजारों में आज लाल निशान पर कारोबार शुरू हुआ। रुपया भी कमजोरी पर खुला। टाटा पावर और हिंदुस्तान जिंक का स्टॉक रेड जोन में ट्रेडिंग करता देखा गया। निफ्टी 6200 से नीचे खुला जबकि सेंसेक्स ने भी 61 अंक गिरकर कारोबार की शुरुआत की। जानकारों का मानना है कि निफ्टी आज 6200 तक ही सिमट कर रह सकता है। 9 बजकर 40मिनट पर शेयर बाजारों ने तेज गिरावट दिखाई। सेंसेक्स 100 अंक गिर गया और 20752 पर आ गया। वहीं निफ्टी 29 अंक गिरकर 6184 पर पहुंच गया। 9 बजकर 15 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 61 अंक गिरकर यानी 0.29ः कमजोरी के साथ 20790 पर खुला। जबकि, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 10 अंक गिरकर 6211 पर खुला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।