पांच दिनों की गिरावट को धता बताते हुए एशियाई संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजारों ने आज तेजी दिखाते हुए कारोबार की शुरुआत की। बैंकिंग और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के शेयरों में जहां गिरावट देखी जा रही है वहीं फाइनैंशल टेक का शेयर आज भी कुलांचे मारता दिख रहा है। टाटा स्टील-एचडीएफसी और विप्रो के स्टॉक्स में तेज गिरावट है। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ने 0.27 फीसदी की बढ़त यानी 56.39 अंक तेजी के साथ 20749.63 पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी ने 0.30 फीसदी यानी 18.40 अंक बढ़कर 6180.65 अंक पर कारोबार की शुरुआत की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।