(India)
बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले पांच सत्रों के दौरान 485 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 79.79 अंक अथवा 0.38 फीसद के सुधार के साथ 20,773.03 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 22.90 अंक अथवा 0.37 फीसद के सुधार के साथ 6,185.15 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में सकारात्मक रख के बीच कोषों द्वारा रीयल्टी, उपभोक्ता सामान, स्वास्थ्य एवं वाहन क्षेत्रों के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने के कारण सूचकांक में सुधार आया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।