(Amber, Jaipur)
कंप्यूटर साक्षरता को लेकर सामाजिक पहल करते हुए जनटीवी की ओर से चलाए जा रहे अभियान ‘‘कौन बनेगा कंप्यूटर श्री’’ में लगातार शिक्षण संस्थाओं और बच्चों का उत्साह बना हुआ है और वे बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। गुरुवार को भी हिंडौन, करौली, भरतपुर और दौसा के साथ जयपुर में भी अभियान का आयोजन हुआ और इसमें स्कूली बच्चों ने पूरी उमंग के साथ भाग लिया। जयपुर के कई स्कूलों में जनटीवी की अेार से अभियान चलाया गया और कौन बनेगा कंप्यूटर श्री के तहत प्रतियोगिताएं कराई गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।