यह घटना तैरया इलाके के दियारा क्षेत्र की बताई जा रही है । ग्रामीणों के मुताबिक, बाढ़ के पानी में तेंदुओं को देखकर इलाके में डर का माहौल बन गया। तेंदुआ के खबर पुरे आसपास के गांव में फ़ैलते ही हड़कंप मच गया। वन्यजीवीं के बाढ़ के पानी के साथ दूसरी जगह पहुंचने की आशंका रहती है। इसीलिए ग्रामीणों को तेंदुए के पास जाने या उसे पकड़ने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी गयी है
घटना की जानकारी वन-विभाग तक पहुंचाई गयी। अब वन-विभाग की टीम तेंदुए पर नजर रखेगी और जरुरत पड़ने पर उसे रेस्क्यू करने की तैयारी करेगी।
तेंदुए के सामने से भागे नहीं। दौड़ने से तेंदुओं की शिकार करने की चांस बढ़ जाती है और वह आप पर हमला कर सकता है। ऐसी स्थिति में शांति बनाये रखे और अपनी जगह पर चुप चाप खड़े रहे। तेंदुए के तरफ देख कर धीरे-धीर पीछे के ओर बढे। यदि आप अकेले है, तो अपने कपडे को फैलाये और बड़े दिखने की कोशिश करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।