जयपुर में कोतवाली पुलिस और मानव तस्करी निरोधक सेल ने मुक्त कराए 52 बाल श्रमिक,
(Amber, Jaipur) राजधानी जयपुर में एक बार फिर कोतवाली पुलिस और मानव तस्करी निरोधक सेल ने 52 बाल श्रमिकों को मुक्त कराते हुए मानव तस्करी का खुलासा किया है। जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र के कल्याणजी के रास्ते में पुलिस ने कुछ मकानों पर दबिश देते हुए चूड़ी के कार्य में लगे 52 बच्चों को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार मुक्त कराए गए बच्चे बिहार निवासी है और इनसे 14 से 16 घंटे काम कराया जाता था। पुलिस ने बच्चों से काम कराने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही इस दौरान पुलिस जाब्ता पर्याप्त नहीं होने से करीब 50 बच्चे पुलिस को चकमा देकर भाग छूटे। जिनकी तलाश की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।