जयपुर बार एसोसिएशन और आरजेएस एसोसिएशन के बीच बढ़ा विवाद.........
(Jaipur, Rajasthan) बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष गोपेश कुम्भज और पूर्व महासचिव राजेश चौधरी सहित अन्य वकीलों को अवमानना नोटिस दिए जाने के मामला गर्माता जा रहा है। एक ओर जहां न्यायपालिका ने सख्त रूख अपनाया हुआ है, वहीं वकील भी अपनी मांगों को लेकर अडे़ हैं। अवमानना मामले से नाराज जिले के वकीलों ने नौ जुलाई से कार्य बहिष्कार कर रखा है। वहीं दी बार एसोसिएशन की ओर से आज प्रेस कांफ्रेस कर आगामी रणनीति के लिए कल वकीलों की महापंचायत बुलाने का एलान किया है और आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।