(Amber, Jaipur)
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। राजे ने शाह को गुलाब की माला भेंट की और भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री राजे और अमित शाह की मुलाकात आधे घंटे से भी अधिक चली। उल्लेखनीय है कि अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष बनने के पश्चात राजे की उनसे यह प्रथम शिष्टाचार भेंट थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।