(India)
रिजर्व बैंक द्वारा ढांचागत विकास और सस्ते मकानों के लिए वित्त पोषण नियमों में ढील दिए जाने के बाद बुधवार को फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 149 अंक सुधरकर खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 149.34 अंक ऊपर 25,377.99 अंक पर खुला। पिछले सत्र में यह 221.67 अंक मजबूत हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.70 अंक उपर 7,571.35 अंक पर खुला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।