सेंसेक्स ने लगाई 321 अंक की छलांग, 25549.72 पर बंद
(India) पिछले एक पखवाड़े में यह सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है,, बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 25,322.17 अंक पर मजबूत खुलने के बाद 25,602.78 अंक के दिन के उच्च स्तर तक गया। अंत में यह 321.07 अंक या 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,549.72 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले 2 जुलाई को सेंसेक्स में 325 अंक की बढ़त दर्ज हुई थी। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 97.75 अंक या 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,600 अंक के स्तर को पार कर 7,624.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्चस्तर 7,640.10 अंक भी छुआ। आईडीएफसी बैंक के शेयर में जहां 8.70 प्रतिशत का उछाल आया, वहीं आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 4.70 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3.57 प्रतिशत, एसबीआई 2.26 प्रतिशत व एचडीएफसी बैंक 1.16 प्रतिशत चढ़ गए। रिजर्व बैंक ने कल दीर्घावधि के बांड को अनिवार्य नियामकीय नियमों मसलन सीआरआर व एसएलएल से छूट दी थी। लेकिन यह उसी स्थिति में होगा जबकि जुटाए गए धन का इस्तेमाल इसी तरह की परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाए। जून में निर्यात 10.22 प्रतिशत बढ़कर 26.4 अरब डालर पर पहुंच गया है। इस दौरान आयात 8.33 प्रतिशत बढ़कर 38.24 अरब डालर रहा। सरकार के इन आंकड़ों से भी बाजार धारणा को बल मिला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।