शेयर बाजारों की सुस्त शुरूआत
(India)
भारतीय शेयर बाजार में बीते दो दिनों की लगातार तेजी के बाद गुरुवार को बाजार सुस्त मुद्रा में दिख रहा हैं। आज सुबह बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स 17 अंक चढ़कर 25567 और निफ्टी 2 अंक चढ़कर 7626 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती है। आईटी और तकनीकी शेयर एक फीसदी चढ़े हैं। पावर, मेटल, एफएमसीजी शेयर 0.5 फीसदी मजबूत हैं। कैपिटल गुड्स, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर शेयरों में भी बढ़त है। वहीं, ऑटो शेयर 0.75 फीसदी गिरे हैं। बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों पर भी दबाव है। निफ्टी शेयरों में इंफोसिस, हीरो मोटो, एनटीपीसी, केर्न इंडिया, विप्रो, एशियन पेंट्स, एनएमडीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स, एचडीएफसी में 1.3-0.7 फीसदी की तेजी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।