विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सांवरलाल मामले में विपक्ष का हंगामा,
(Jaipur, Rajasthan) राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज फिर हंगामा हुआ। प्रश्न काल के दौरान विधायक निर्मल कुमावत के सवाल का जवाब मंत्री सांवरलाल जाट की ओर से देने के दौरान विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने ऐतराज जताया और हंगामा करते हुए वैल में आ गए। इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया। दस मिनट के बाद विधानसभा में फिर से कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन इस दौरान भी विपक्ष ने सांवरलाल जाट को सदन से बाहर भेजने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर अध्यक्ष ने रुलिंग का हवाला देकर सदन को चलने देने की मांग की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।