शिव की शरण में सरकार.........राजस्थान के कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश
(Jaipur, Rajasthan) पहले पूरा राजस्थान चिलचिलाती धूप में जला और अब बादलों की आवाजही से पसीज रहा है----जब मौसम विभाग ने भी कम मानसून के संकेत दे दिए तो राजस्थान सरकार को भी भोलेनाथ की शरण में जाना पडा है। मेघा आते तो हैं लेकिन बूंदों की हल्की फुहार के साथ तेज गर्मी और उमस छोड कर चले जाते हैं---कुछ ऐसे ही हालात इन दिनों प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं । ऐसे में सरकार भी अब अच्छे मानसून के लिए अब शिव की शरण में जा पहुंची है । प्रदेश में सुख समृद्धि और अच्छे मानसून के लिए राज्य सरकार ने आज से तीन दिवसीय अभिषेक की शुरूआत झारखंड महादेव मंदिर में की----आज पहले दिन श्री बब्बू सेट मेमोरियल ट्स्ट के सहयोग से महादेव का जलाभिषेक हुआ.....भोलेनाथ के अभिषेक में कई श्रद्धालुओं के साथ ही राज्य सरकार के सामाजिकन्याय और अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे----

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।