सांवरलाल जाट के मुद्दे पर पक्ष और प्रतिपक्ष हुए आमने - सामने........
(Amber, Jaipur) राज्य विधानसभा में चल रही बजट बहस के दौरान आज कई मुद्दे छाए रहे ...लेकिन सदन में मंत्री सांवरलाल जाट के मुद्दे को लेकर प्रतिपक्ष ने जमकर हंगामा किया । प्रश्नकाल के दौरान विधायक निर्मल कुमावत के सवाल का जवाब देने उठे सांवरलाल जाट को प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने टोक दिया और वैल में आकार विरोध जताने लगे। इसी बीच अध्यक्ष ने रूलिंग का हवाला देते हुए प्रतिपक्ष को सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी हंगामा होते देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी । दस मिनट बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई प्रतिपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर बाद फिर से ये मामला सदन में उठा और उस पर हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिपक्ष को जाट का मुद्दा नहीं उठाने की सलाह देते हुए कहा कि सदन व्यवस्था से चलेगा इसे सब्जीमंडी नहीं बनने दिया जाएगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।