शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स एक सप्ताह के उच्च स्तर पर
(India) धातु, बिजली व टिकाऊ उपभोक्ता सामान कंपनियों के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स को लाभ हुआ। पिछले दो दिन में भारी तेजी के बाद आज बाजार सीमित दायरे में रहा। एशियाई व यूरोपीय बाजारों में कमजोरी के रूख के बीच रीयल्टी, तेल एवं गैस तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि, घरेलू बाजार में दूसरी श्रेणी के शेयरों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। बीएसई के मिडकैप व स्माल कैप सूचकांकों में 1.3-1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 25,540.92 अंक पर मजबूत खुलने के बाद एक समय 25,613.03 अंक की ऊंचाई पर पहुंच गया था पर बाद में यह मुनाफावसूली के दबाव में आ गया। सेंसेक्स अंत में यह 11.44 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,561.16 अंक पर बंद हुआ। यह 8 जुलाई के बाद सेंसेक्स का उच्च स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 25,582.11 अंक पर बंद हुआ था। पिछले तीन दिन में सेंसेक्स 554.18 अंक या 2.22 प्रतिशत चढ़ा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।