बाड़मेर में रिफायनरी पर शुरू हुआ वाकयुद्ध, पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने सीएम वसुंधरा को लिया निशाने पर
(Amber, Jaipur) जहां इंद्रदेव की प्रदेश पर मेहरबानी से पारे में गिरावट है। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से बाड़मेर रिफाइनरी के एमओयू को रि-नेगोशिएट किए जाने की घोषणा से प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर इसे रि नेगोशिएट ही करना था तो सरकार ने 8 माह इंतजार क्यूं किया। सरकार चुनाव आचार संहिता का हवाला देती है तो ये गलत होगा। क्योंकि आचार संहिता इसके आड़े नहीं आ सकती थी। इसे लेकर वसुंधरा ने कहा था कि इसके तहत जमीन भी हमारी, पैसा भी हमारा और प्राकृतिक संसाधन भी हमारा। लेकिन इस पर स्वामित्व हमारा नहीं होगा। जो पूरी तरह गलत है। जिस पर गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री राजे को पता होना चाहिए कि तेल और गैस पर स्वामित्व केंद्र सरकार का है। ना कि राज्य सरकार का। उन्होंने इस मामले में वसुंधरा राजे पर कई आरोप भी लगाए।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।