(India)
यह इसका पिछले 10 दिन का उच्च स्तर है। नकारात्मक रूख के साथ खुलने के बाद बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मुनाफावसूली व कमजोर वैश्विक संकेतों से एक समय 25,441.24 अंक तक नीचे चला गया। अंत में सेंसेक्स 80.40 अंक या 0.31 प्रतिशत के सुधार के साथ 25,641.56 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्च स्तर 25,713.40 अंक भी छुआ। पिछले चार दिन में सेंसेक्स 634 अंक का लाभ दर्ज कर चुका है। इससे पहले 7 जुलाई को सेंसेक्स 26,100.08 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 23.45 अंक या 0.31 प्रतिशत के लाभ के साथ 7,663.90 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 7,595.50 से 7,685 अंक के दायरे में रहा। टीसीएस के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में 2.58 प्रतिशत की तेजी आई। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में इन्फोसिस, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकार्प, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी व सिप्ला में भी बढ़त दर्ज हुई। कोटक सिक्योरिटीज के निजी ग्राहक समूह शोध के प्रमुख दीपेन शाह ने कहा, ‘सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 3 प्रतिशत की तेजी आई। कच्चे तेल पर चिंता दूर होने से सेंसेक्स मजबूत हुआ। सप्ताह के दौरान मानसून में भी प्रगति हुई है, जिससे महंगाई को लेकर चिंता कम हुई है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।