राजस्थान विधानसभा में बजट बहस पर सीएम राजे का संबोधन......
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बजट बहस पर जवाब देते हुए पूर्व गहलोत सरकार को जमकर आडे हाथ लिया। राजे ने गहलोत सरकार पर जल्द बाजी में निर्णय करने का आरोप लगाया। मेट्रो की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जल्दबाजी में गुणवत्ता की ठीक ढंग से जांच भी नहीं करवाई और उद्घाटन कर दिया। क्योंकि उन्हे फीता काटने की जल्दी थी। राजे ने मेट्रो की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से आॅडिट करवाने की बात रखी है। साथ ही एक बार फिर से मीसा बंदियों की पेंशन शुरू करने की घोषणा की है। यह पेंशन मीसा बंदियों को 1 जनवरी 2014 से शुरू की गई हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।