(Amber, Jaipur)
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के सहारे पार्टी को फिर से खड़ा करने की कोशिश में हैं। उन्होंने पार्टी के कैडरबेस नेताओं को, जिनमें वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं, मंगलवार को भोज पर आमंत्रित किया है। पायलट की ओर से यह दोपहर भोज बनीपार्क स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय पर रखा गया है। पायलट ने इस आयोजन के लिए व्यक्तिगत रुचि लेते हुए एक-एक पदाधिकारी के नाम को सूचीबद्ध कराया है। इस भोज में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, मौजूदा विधायक, जिलों के एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी आएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।