(Jaipur, Rajasthan)
जयपुर शहर कांग्रेस की आपसी फूट अब खुलकर सामने आने लगी है। इसी का नतीजा है कि जयपुर महापौर ज्योति खण्डलेवाल और अन्य कांग्रेसी पार्षद दो धडों में बट चुके हैं। मंगलवार को कांग्रेस के 21 पार्षदों ने महापौर ज्योति खण्डेलवाल और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी के खिलाफ प्रेसवार्ता की। कांग्रेसी पार्षदों ने इस दौरान गुलाम नबी के माध्यम से महापौर पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पार्षद उमर दराज ने बताया कि महापौर ने कांग्रेसी चेयरमैनों से इस्तीफे तक ले रखे हैं। वहीं, कांग्रेसी पार्षद आयशा सिद्धिकी ने नेता प्रतिपक्ष और महापौर पर कई आरोप लगाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।