(Amber, Jaipur)
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना का दायरा कम करने की मौजूदा सरकार की मंशा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गहलोत ने कहा है कि सरकार को चाहिए था कि जनहित में शुरू की गई इस योजना को राजनैतिक दृष्टि से दूर रखकर इसका दायरा बढ़ाया जाए। गहलोत ने बनीपार्क यूथ कांग्रेस में आयोजित बैठक के दौरान ये बात कही। गहलोत ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान ऐसी योजनाएं शुरू की गईं जिसे चैतरफा सराहना मिली। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए कि सरकार पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को समीक्षा के नाम पर बंद करने की कवायद है। उन्होंने खुद की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सरकार का वित्तीय प्रबंधन शानदार रहा। उन्होंने लगातार तीन बजट सरप्लस दिए। उधर, मैट्रो और रिफायनरी के मुद्दे पर भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे सरकार को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने दोनों योजनाओं को जनहित से जुड़ा होने की बात करार देते हुए कहा कि मौजूदा समय को देखते हुए प्रदेश की जनता के लिए दोनों ही योजनाएं बेहद जरूरी थी। उन्होंने दोनों योजनाओं को भारत सरकार के स्तर पर बातचीत करके ही धरातल पर लाने की बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।