(Amber, Jaipur)
शून्यकाल के दौरान विपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के बीच चल रही दूरियां खत्म हो गई। अध्यक्ष , नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक प्रधुम्न सिंह ने अपनी अपनी बात रखी। शून्य काल के दौरान प्रधुम्नसिंह ने मुद्दा उठाया और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विपक्ष की बात ही नहीं सुनते हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया की विधानसभा अध्यक्ष बार बार ये ही दोहराते हैं कि अंकित नहीं होगा। आप बैठ जाइए,,,कहा जाता है। बाद में इस पर नेता प्रतिपक्ष ने भी अपनी बात रखी और कहा कि सदन को चलाना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान मेघवाल ने किरोडी के व्यवहार पर भी सवाल उठाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।