किरोडीलाल मीणा के खिलाफ हुडला ने लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप.........
(Jaipur, Rajasthan) विधानसभा सदन में महुआ से भाजपा विधायक ओमप्रकास हुडला ने लालसोट से राजपा विधायक डॉक्टर किरोडी पर जान को खतरा होना बताते हुए विशेषाधिकार हनन का मामला सदन के सामने रखा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को बताया कि सोमवार को डॉक्टर किरोडी ने विधानसभा सदन के बाहर पश्चिमी द्वार पर चींटी की तरह मसलने और देख लेने की धमकी दी। सोमावर को सदन में डॉक्टर किरोडी पर भाजपा विधायक हुडला ने नाबालिग लडकी के अपहरण में साथ देने का आरोप लगाया था जिसके बाद वो सदन से बाहर हो गए थे और मीडिया से बातचीत करते हुए दोनों नेताओं में जोरदार नोंक झोंक हो गई थी। हुडला ने मंगलवार को जब डॉक्टर किरोडी से खुद की जान को खतरा बताया तब सदन में मौजूद डॉक्टर किरोडी की पत्नी और राजपा
विधायक गोलमा देवी आवेश में आ गई और उन्होंने ओम प्रकाश हुडला को चुप रहने और डॉक्टर किरोडी पर झूठे आरोप नहीं लगाने की बात कही। इस घटनाक्रम के बाद विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल ने भाजपा विधायक की ओर से विशेषाधिकार हनन के प्रपत्र को खुद पढा और इस मामले की जांच विशेषाधिकार हनन समिति को सौंपने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि समिति अगले विधानसभा शुरू होने से पहले मामले की जांचकर रिपोर्ट पेश करे। मेघवाल ने इस मामले की जांच होने तक ओमप्रकाश हुडला की जान को खतरा मानते हुए सुरक्षा दिए जाने के सरकार को निर्देश दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।