निफ्टी-50 सर्वकालिक 7,809 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर
(India) नेशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 7,800 इंक के स्तर के आसपास बना हुया है। आज के अभी तक के कारोबार में यह 41.35 अंक अथवा 0.53 फीसद बढ़कर 7,809.20 अंक की सर्वकालिक उंचाई पर बना हुआ है। इससे पहले 8 जुलाई को यह 7,808.85 अंक तक पहुंचा था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने और चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने के कारण निफ्टी में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।