सदन में उठा जोधपुर में इंसानो को जानवरों के इजेक्शन लगाने का मुद्दा...
(Amber, Jaipur) विधायकों ने इस मामले पर गंभीरता जताते हुए सरकार से तुरंत एक्शन की मांग की है। कांग्रेस सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा के सवाल के जवाब में चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि इस मामले में चार दोषी फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है और चार लोगों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। लेकिन सदन में सत्ता पक्ष के विधायक नरपत सिंह राजवी ने सरकार की इस कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या तबादला करके ही सरकार इस मामले से इति श्री कर लेगी क्या। मामला गंभीर है इसलिए उस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए। जिसके बाद राजेन्द्र राठौड़ ने पुष्पक फार्मा जो हिमाचल की कंपनी है। उसे राजस्थान में ब्लैक लिस्टेड करने की घोषणा की। हालांकि राठौड़ ने कहा कि मामला मिसब्राडिंग का है और दवा को जिस लोकल डिस्ट्रीब्यूटर से सप्लाई किया गया था। उस कंपनी मैसर्स का लाइसंेस पहले ही रद्द कर दिया गया है। और यदी डाॅक्टर्स की भूमिका भी इसमें गलत नजर आती है तो प्राफेसर सुचित्रा आर्य की कमेटी इसकी जांच करेगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।