(India)
सितंबर, 2012 के बाद लगातार सात दिन तेजी का सेंसेक्स का यह सबसे लंबा सिलसिला है। आईटी तथा बैंकिंग कंपनियों के उत्साहवर्धक तिमाही नतीजों, पूंजी के अधिक प्रवाह व सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार की धारणा को बल मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.90 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 7,795.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ने अपना दिन का सर्वकालिक उच्च स्तर 7,809.20 अंक भी छुआ। इससे पहले 8 जुलाई को निफ्टी ने 7,808.85 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। साफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के शेयरों में 2.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई और कंपनी का बाजार पूंजीकरण पहली बार 5 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 3.5 प्रतिशत का लाभ रहा। विप्रो के शेयर में भी 1.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। बोनान्जा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा, सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों विशेषरूप से आईटी कंपनियों में चुनिंदा लिवाली से बाजार को रफ्तार मिली। आज को मिलाकर सात दिन में सेंसेक्स 1,140.35 अंक की बढ़त दर्ज कर चुका है। यह सेंसेक्स में लगातार लाभ का सितंबर, 2012 के बाद सबसे लंबा सिलसिला है। उस समय सेंसेक्स में लगातार 9 दिन तक तेजी का दौर चला था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।