गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को दबाव नजर आया है। आज सुबह बाजार के खुलने के साथ ही सेंसेक्स 53 अंक गिरकर 26094 जबकि निफ्टी 20 अंक गिरकर 7776 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी है। ऑयल एंड गैस और कैपिटल गुड्स शेयर 0.5 फीसद गिरे हैं। बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो शेयरों में कमजोरी है। मेटल शेयर भी फिसले हैं। एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी शेयरों में खरीदारी है। तकनीकी शेयर सुस्त हैं। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 64 फीसदी घटकर 1092.9 करोड़ रुपये रहा। केर्न इंडिया 4.5 फीसदी लुढ़का है।साल 2014 की अप्रैल-जून तिमाही में एसीसी का मुनाफा 1 फीसदी बढ़कर 262 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। एसीसी 0.5 फीसदी कमजोर है। सेसा स्टरलाइट, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, गेल, एलएंडटी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, बीएचईएल जैसे दिग्गज 1-0.5 फीसदी गिरे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।