(India)
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले सात्र सत्रों के दौरान 1,140.35 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 25.91 अंक अथवा 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 26,121.42 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 12.65 अंक अथवा 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 7,783.10 अंक पर आ गया। इसमें 7,795.75 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों की ओर से मौजूदा उच्च स्तर पर पूंजीगत सामान, तेल एवं गैस और बिजली क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से सेंसेक्स में गिरावट आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।