(Amber, Jaipur)
आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण विकास और पंचायतीराज से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हुई। साथ ही ग्रामीण रोजगार पर भी सदन में चर्चा शुरू हुई। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने चैहटन में अंडरब्रिज की स्वीकृति की याचिका का उपस्थापन किया। वही विधायक भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ की बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता पदों की नियुक्ति की याचिका का उपस्थापन किया। इसे लेकर विधायक कीर्ति कुमारी, चंद्रकांता मेघवाल, कैलाश भंसाली, रणधीर सिंह भीण्डर और नारायण सिंह देवल ने भी याचिका का उपस्थापन किया है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक गोरधन ने भूजल से जुड़ा पहला सवाल किया और प्रदेश के डार्क जोन की जानकारी मांगी। उन्होंने फसल बीमा योजना से जुड़ा सवाल भी किया है। घरेलू कनेक्शन से वंचित ढाणियों के मामले में विधायक ज्ञानचंद पारख ने सवाल किया। विधायक प्रहलाद गुंजल ने अलवर से जुड़े बीज उत्पादन के कार्यक्रमों की जानकारी मांगी है। विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान जल संसाधन से जुड़े सवाल पर विपक्ष ने वाॅक आउट कर दिया। विपक्ष ने जल संसाधन से जुड़े सवाल का मंत्री सांवरलाल जाट की ओर से जवाब दिए जाने का विरोध किया और विपक्ष से वाॅक आउट कर दिया। इससे पहले भी विपक्ष की ओर से सांवरलाल जाट मामले में हंगामा हो चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।