(Jaipur, Rajasthan)
सांवरलाल जाट के लोकसभा सांसद के साथ ही राजस्थान कैबिनेट में जल संसाधन मंत्री पद पर बने रहने, सदन में मंत्री के रूप में मौजूद रहने,प्रश्नों के जवाब देने के मामले की शिकायत राजस्थान कांग्रेस राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से करेगी...31 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित कांग्रेसी विधायक दिल्ली जाएंगे और 31 जुलाई की शाम 6 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात कर विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के इस मामले पर रूलिंग देने की भी शिकायत करेंगे। साथ ही मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करेंगे। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को ज्ञापन देकर राज्य में सरकार के अस्तित्व में नहीं होने और काम करने से रोकने की मांग की है...साथ ही 20 जून के बाद राज्य सरकार की ओर से लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की है। डूडी के आरोप हैं कि 20 दिसंबर को सांवरलाल जाट ने मंत्रिमंडल में शपथ ली थी। तब तक जाट ने विधायक पद की शपथ नहीं ली थी और वे गैर विधायक मंत्री बने थे...लेकिन संविधान की धारा 164 (4) के तहत कोई भी गैर विधायक छह महीने तक मंत्री रह सकता है इस तरह बीस जून को उनके छह महीने पूरे हो चुके हैं..यानी राज्य में इस समय केवल 11 ही मंत्री रह गए हैं...और संविधान की धारा 164 (1) के तहत ये ज़रूरी है कि राज्य में 12 मंत्री हों।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।