शेयर बाजार में शुरूआती गिरावट
(India)
भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को सुबह के कारोबारी सत्र के दौरान सुस्ती दिखाई दिया। सुबह सेंसेक्स 13 अंक गिरकर 26259 पर दिखा। जबकि निफ्टी 9 अंक गिरकर 7821 के स्तर पर हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 1 फीसदी टूटे हैं। आईटी और तकनीकी शेयर करीब 1-0.5 फीसदी गिरे हैं। कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों पर भी दबाव है। हेल्थकेयर शेयरों में 0.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती है। एफएमसीजी और पावर शेयरों में मामूली बढ़त है। बैंक, रियल्टी, ऑटो शेयर सुस्त हैं। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में विप्रो का मुनाफा 2067 करोड़ रुपये रहा। विप्रो 4.5 फीसदी लुढ़का है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 10 फीसदी घटकर 1148 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। पीएनबी करीब 0.5 फीसदी कमजोर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।