शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 25 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले आठ सत्रों के दौरान 1,264.87 अंकों की तेजी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 25.15 अंक अथवा 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,246.70 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 10.25 अंक अथवा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,820.35 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि निवेशकों की ओर से मौजूदा उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली किए जाने से बंबई शेयर बाजार के सूचकांक में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।