(Jaipur, Rajasthan)
बीकानेर जेल में कैदियों के बीच हुई फायरिंग में सदन में सरकार के जवाब में मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सदन में सरकार के जवाब में गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सीसीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह साबित हुआ है कि जेल में गुरुवार सुबह 11.15 से 11.30 बजे के बीच हवलदार ने हथियार पहुंचाए। ये हथियार जयप्रकाश तक पहुंचाए गए। कटारिया ने कहा कि घटना के जिम्मेदार जेल अधीक्षक, हवलदार साबिर और दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। कटारिया के जवाब के बाद विपक्ष ने बीकानेर की घटना पर सवाल उठाते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की। उधर, विपक्ष ने सरकार के बीकानेर दौरे पर सवाल खडे़ किए और कहा कि सरकार जब बीकानेर थी, तब षड्यंत्र रचा गया। विपक्ष के मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि इस घटना का षड्यंत्र सरकार के बीकानेर संभाग के दौरे के समय रचा गया। सरकार के एक मंत्री ने जेल में जाकर किससे मुलाकात की। इसकी जांच होनी चाहिए। विपक्ष की ओर से सीबीआई से जांच की मांग पर कटारिया ने कहा कि यदि किसी मामले को ठंडे बस्ते में डालना हो तो न्यायिक जांच सौंप दो। एसओजी ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।