(India)
जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 160 सदस्यों की बैठक में भारत ने खाद्य सुरक्षा के लिए खाद्यान्न के सार्वजनिक भंडारण की समस्या का स्थायी समाधान होने तक व्यापार सुविधा की समय सारिणी पर रोक लगाने की मांग की है। इस बैठक में पिछले साल दिसंबर में बाली में हुए व्यापार सुविधा (टीएफ) समझौते को लेकर बनी सहमति को अंतिम रूप दिया जाना था। भारत का सीधा नाम लिये बिना अमेरिका ने व्यापार सुविधा (टीएफ) समझौते के मोर्चे पर प्रगति में आ रही कमी को लेकर अपनी गहरी नाखुशी जाहिर की है। विश्व व्यापार संगठन में भारत के रूख का क्यूबा, वेनेजुएला और बोलिविया ने समर्थन किया। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि माइक फ्रोमैन ने कहा, ‘हम इसको लेकर काफी निराश हैं कि व्यापार सुविधा के मामले में प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने के कारण डब्ल्यूटीओ संकट के कगार पर पहुंच गया है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।