(Amber, Jaipur)
प्रो कबड्डी लीग के उद्घाटन मैच में मेजबान यू मुंबई ने बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन की जयपुर पिंक पैंथर्स को 45-31 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनूप कुमार की अगुवाई में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने जयपुर पर शुरू से दबदबा बनाए रखा। मध्यांतर तक मुंबई की टीम 25-12 से आगे थी। सुपरस्टार अमिताभ परिवार सहित और दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंडुलकर भी यह मैच देखने के लिए आए थे। सचिन तेंडुलकर जयपुर का समर्थन कर रहे थे। उन्हें अभिषेक बच्चन ने फोन कर बुलाया था। जयपुर की टीम मुंबई की तेजी और चपलता से किसी भी समय पार नहीं पा सकी। अनूप कुमार ने यू मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 14 अंक, जबकि उनके साथी शाबीर बापू ने सात अंक बनाए। जयपुर की तरफ से मनिंदर सिंह ने 11 अंक बनाए। उद्घाटन मुकाबला देखने के लिए सचिन तेंडुलकर पत्नी डॉक्टर अंजलि और सारा के साथ पहुंचे हुए थे। उनके अलावा शाहरुख खान और आमिर खान सहित कई फिल्मी हस्तिाया भी मौजूद रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।