(Jaipur, Rajasthan)
सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप के बाद शनिवार शाम समाप्त हो गया। इससे पहले दिनभर विपक्ष वैल में धरने पर बैठा रहा और विधानसभा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता रहा। शाम को अनुदान मांगों पर जबाव के दौरान भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इसके बाद मांगें पारित होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी....लेकिन विपक्ष कार्यवाही समाप्त होने के बाद भी धरने पर डटा रहा। गतिरोध समाप्त होता न देख मुख्यमंत्री राजे ने हस्तक्षेप करते हुए मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और अरूण चतुर्वेदी को समझाइश करने भेजा। जहां राठौड़ ने राजे की बात प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी से करवाई। राजे ने विपक्ष को विश्वास दिलाया,की सोमवार सुबह उनकी अध्यक्ष के साथ बैठक करवाई जाएगी। जहां उनकी बातों का सकारात्मक तरीके से सुना जाएगा और उन्हें सदन में अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा, राजे के इस आश्वासन के बाद विपक्ष ने धरना समाप्त किया। राजेन्द्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कि विपक्ष की राजे से बात करवाई गई है, गतिरोध समाप्त हो गया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।