(India)
हालांकि यह अमेरिका में कंपनियों के इसी स्तर के अधिकारियों को मिलने वाले सालाना वेतन का मात्र 10 फीसदी है। अमेरिका में सीईओ का औसत वेतन 100 करोड़ रुपए है। बंबई शेयर बाजार के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की कंपनियों ने अपने शीर्ष कार्यकारियों को वित्त वर्ष 2013-14 में औसतन 9.9 करोड़ रुपए का वेतन दिया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 8.5 करोड़ रुपए रहा था। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी शेयर बाजार के 30 शेयरों के बेंचमार्क इंडेक्क्स डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज की कंपनियों के सीईओ का औसत वेतन इस अवधि में 1.75 करोड़ डॉलर यानी 105 करोड़ रुपए रहा। वहीं ब्रिटेन व जर्मनी में शीर्ष कार्यकारियों का औसत वेतन क्रमश: 60 व 50 करोड़ रुपए रहा। यदि सार्वजनिक क्षेत्र की छह कंपनियों को भी शामिल किया जाए, तो सेंसेक्स की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के औसत वेतन में और गिरावट आएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।