(India)
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 145.10 अंक गिरकर बंद हुआ था, जो आज के शुरआती कारोबार में 55.08 अंक अथवा 0.21 फीसद के सुधार के साथ 26,181.83 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 9.45 अंक अथवा 0.12 फीसद की तेजी के साथ 7,799.90 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों एवं निवेशकों की ओर से स्वास्थ्य, पूंजीगत सामान, बैंकिंग, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।