(Rajasthan, India)
जयपुर में वकीलों की हड़ताल अभी भी जारी है और आज सेशन कोर्ट परिसर में वकीलों की महापंचायत की जा रही है। महापंचायत में प्रदेशभर से सभी जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद है और आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर विचार विमर्श कर रहे हैं। वहीं हाइकोर्ट में भूख हड़ताल भी जारी है। हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव भुवनेश शर्मा आज मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट कक्ष के बाहर आमरण अनशन पर बैठे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।