(Jaipur, Rajasthan)
प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने पासा के आरोपी रामचन्द्र खिलेरी से मुलाकात की बात स्वीकारी है... लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी में खिलेरी को साथ लाने की बात करने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। ... साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते कोई भी उनके पास अपनी फरियाद लेकर आ सकता है... और खिलेरी भी इसी सिलसिले में उनसे मिला था। ... डूडी ने कहा कि उन्होंने खिलेरी के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए मुख्यमन्त्री वसुंधरा राजे को भी पत्र लिखा है। ... उन्होंने कहा कि खिलेरी पर पासा के आरोप ज़रूर हैं... लेकिन न तो वो अभी मंजूर हुए हैं... और न ही उसके खिलाफ़ कोई गिरफ्तारी वारन्ट बकाया है। ... डूडी ने कहा कि वे अपराधियों को प्रोटेक्शन देने के लिए नहीं है... साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वह अपराधी है तो उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।